औरैया के अनंतराम टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत, एकजुटता से काम करने की अपील

उप्र के औरैया जनपद के अनंतराम टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता जुटे।

औरैया के अनंतराम टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत, एकजुटता से काम करने की अपील
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट 

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अनंतराम टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता जुटे।

इस दौरान शिवपाल यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने की अपील की।

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्वागत के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।