महराजगंज: बारिश के बाद बाउंड्री वॉल गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल, लोगों में भारी आक्रोश

उप्र के महराजगंज जनपद में बारिश के बाद बाउंड्री वॉल गिरने से बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दीवार के मलबे में दबकर 11 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

महराजगंज: बारिश के बाद बाउंड्री वॉल गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल, लोगों में भारी आक्रोश
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में बारिश के बाद बाउंड्री वॉल गिरने से बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दीवार के मलबे में दबकर 11 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना महराजगंज के बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 की है। जानकारी के अनुसार वार्ड में नाली निर्माण के लिए दीवार के किनारे खुदाई की गई थी। बारिश के चलते नींव कमजोर हो गई थी जिसके चलते दीवार अचानक भर-भराकर ढह गई।

घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर किशोर को बाहर निकाला।

गंभीर हालत में घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।