सिद्धार्थनगर: विकास भवन सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न

उप्र के सिद्धार्थनगर जनपद में राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग उप्र शासन के तत्वावधान में  भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ।

सिद्धार्थनगर: विकास भवन सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न
Published By- Diwaker Mishra

सिद्धार्थनगर से रमेश शुक्ल की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के सिद्धार्थनगर जनपद में राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग उप्र शासन के तत्वावधान में  भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने उपस्थित सभी लोगो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी का स्वागत करती हूं।