अयोध्या: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, संविधान निर्माता के विचारों को सराहा

उप्र के अयोध्या जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

अयोध्या: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, संविधान निर्माता के विचारों को सराहा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी राजनैतिक पार्टियां पूरे जिले में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।

इसी क्रम में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी डॉ. सर्वेश वर्मा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गोसाईगंज क्षेत्र के स्थानीय क्षेत्रवासियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

उन्होंने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्गों पर हम सभी तत्पर रहते हैं। उनके विचार समाज को जोड़ने और समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों और देशवासियों को डॉ. अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के योगदान को याद किया और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।