औरैया में राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का गर्मजोशी से स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण ने राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मंत्री का जोशीले अंदाज में स्वागत किया।
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज़। जनपद औरैया में राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं और संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण ने राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मंत्री का जोशीले अंदाज में स्वागत किया। इस मौके पर संगठनात्मक पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही, जिन्होंने मंत्री से मुलाकात कर संगठन और जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य मंत्री के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। वहीं मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती और जनसेवा ही भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री के इस दौरे को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। उनके आगमन से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है।


