बुलंदशहर: 4 साल की मासूम बच्ची के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे व कारतूस बरामद
बुलंदशहर की सिकंदराबाद पुलिस की 4 साल की मासूम बच्ची के हत्यारोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बलरामपुर निवासी राजू और लखीमपुर निवासी वीरू घायल हो गए।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर की सिकंदराबाद पुलिस की 4 साल की मासूम बच्ची के हत्यारोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बलरामपुर निवासी राजू और लखीमपुर निवासी वीरू घायल हो गए।
दोनो आरोपी सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव में किराए के घर में रहते थे। आरोपियों पर पड़ोस में रह रहे फिरोजाबाद निवासी युवक की मासूम बच्ची की हत्या का आरोप था। मासूम के परिजनों ने सामुहिक दुष्कर्म के बाद छत से फेंककर हत्या की आशंका जताई थी।
पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस दोनों नामजद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, ज़िन्दा व खोखा कारतूस बरामद किये। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में कांवरा रोड पर दोनों आरोपीयों से यह मुठभेड़ हुई।

Janmat News 
