रायबरेली के असीम श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सम्मान, एआई से मानसिक स्वास्थ्य पर शोध के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया सम्मानित

असीम श्रीवास्तव को यह सम्मान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सहायता से मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। उनके शोध का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि एआई तकनीक की मदद से ऑनलाइन थेरेपी को अधिक सहज, व्यक्तिगत और सुलभ बनाया जा सकता है,

रायबरेली के असीम श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सम्मान, एआई से मानसिक स्वास्थ्य पर शोध के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया सम्मानित
REPORTED BY - MAHATAB KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

रायबरेली/जनमत न्यूज। रायबरेली के एक प्रतिभाशाली युवा शोधकर्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। शहर के प्रभु टाउन मोहल्ले निवासी असीम श्रीवास्तव, पुत्र अरविंद श्रीवास्तव, को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्रिपल आईटी दिल्ली में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया।

असीम श्रीवास्तव को यह सम्मान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सहायता से मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया। उनके शोध का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि एआई तकनीक की मदद से ऑनलाइन थेरेपी को अधिक सहज, व्यक्तिगत और सुलभ बनाया जा सकता है, जिससे तनाव और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

दीक्षांत समारोह के दौरान उपराज्यपाल ने असीम के नवाचारपूर्ण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे युवा शोधकर्ता भारत को डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

असीम श्रीवास्तव ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शोध और तकनीकी नवाचार देश के युवाओं के सहयोग से और भी व्यापक रूप ले सकते हैं।

गौरतलब है कि असीम श्रीवास्तव अपने शोध कार्यों के लिए अमेरिका, जर्मनी, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चीन और अबू धाबी जैसे देशों में भी अपने शोध प्रस्तुत कर चुके हैं। उनके इस अंतरराष्ट्रीय अनुभव और उपलब्धियों ने रायबरेली का नाम गौरवान्वित किया है।