कुछ बदलाव के साथ फिल्म धुरंधर को किया जाएगा दोबारा रिलीज, सभी थिएटर्स को आए मेल; जानें वजह
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रिलीज को लगभग 1 महीना हो गया है और इसके बावजूद फिल्म का धमाल जारी है।
मुंबई/जनमत न्यूज़। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रिलीज को लगभग 1 महीना हो गया है और इसके बावजूद फिल्म का धमाल जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर दिए हैं लेकिन अब मूवी की रिलीज के 1 महीने बाद फिल्म को थोड़ा रिवाइज वर्जन के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा।
क्या और क्यों हुए बदलाव
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन और ब्रोडकास्टिंग ऑफ इंडिया की डिमांड थी कि कुछ शब्दों को म्यूट किया जाए। नए ए़डिट वर्जन को 1 जनवरी से थिएटर्स में दिखाया जाएगा।
सभी थिएटर्स को आए मेल
रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के सभी थिएटर्स को 31 दिसंबर को एक ई मेल आया है ड्रिस्ट्रिब्यूटर्स से कि वे फिल्म का डीसीपी रिप्लेस कर रहे हैं। मेकर्स ने 2 शब्द एक डायलॉग से म्यूट किए हैं। कहा जा रहा है कि एक वर्ड जो म्यूट किया है वो है बलूच।
बता दें कि धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो गई थी। यह स्पाई ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन भी हैं।
जल्द आएगा दूसरा पार्ट
इतना ही नहीं यह पहली फिल्म होगी जिसका दूसरा पार्ट भी इतनी जल्दी आएगा। धुरंधर का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज होगा।
धुरंधर के रिकॉर्ड
धुरंधर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। इसके अलावा फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ऑल टाइम मूवीज की लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है।
आदित्य धर की बतौर डायरेक्टर दूसरी फिल्म
फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। बतौर डायरेक्टर यह आदित्य की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह उरी द सर्जरिकल स्ट्राइक फिल्म बना चुके हैं और वो भी सुपरहिट थी। आदित्य की दोनों डायरेक्टेड मूवी सुपरहिट रही हैं और ये भी एक बड़ी बात है।

Janmat News 
