Aaj Ka Rashifal 16 August 2025: जन्माष्टमी पर मेष और मिथुन के चमकेंगे सितारे, जानें आपकी राशि का हाल
16 अगस्त 2025 का राशिफल: जन्माष्टमी पर चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। जानें आज का राशिफल, कौन-सी राशियों पर होगी श्रीकृष्ण की कृपा और किन्हें रखना होगा वाणी पर संयम।

आज जन्माष्टमी का शुभ दिन है और चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका खास असर दिखेगा। जानिए कान्हा की कृपा से कौन-सी राशियों की किस्मत चमकेगी और किन्हें रखना होगा गुस्से और वाणी पर नियंत्रण।
मेष (Aries)
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिन की शुरुआत नए काम और उत्साह से होगी। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। दोपहर बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर खाने से बचें। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें।
वृषभ (Taurus)
आज मन में दुविधा रहेगी और अधूरे काम आपको परेशान कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम या बुखार की समस्या हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश करने से बचें।
मिथुन (Gemini)
पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में शुभ समाचार मिलेगा। नए काम का योग है। काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन टारगेट पूरे होने पर मन खुश रहेगा। मित्रों से मुलाकात और सामाजिक कार्यों में सहभागिता होगी।
कर्क (Cancer)
सुबह थोड़ी उलझन रहेगी लेकिन दोपहर बाद ताजगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लें। गुस्से पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह (Leo)
सुबह तनाव और चिंता रह सकती है। मित्रों से विवाद से बचें। दोपहर बाद पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है।
कन्या (Virgo)
नए काम और यात्रा टालें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में पार्टनर से बहस न करें।
तुला (Libra)
सुबह का समय अच्छा रहेगा। नई शुरुआत के संकेत हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। दोपहर बाद गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। निवेश सोच-समझकर करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। मित्रों के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा, लेकिन बाहर खाना न खाएं।
धनु (Sagittarius)
काम में अधिक मेहनत करनी होगी। दोपहर बाद समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक लाभ संभव है। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा।
मकर (Capricorn)
जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। सरकारी या कोर्ट संबंधी काम टाल दें। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है।
कुंभ (Aquarius)
नए काम की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पेंडिंग काम पूरे करें। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।
मीन (Pisces)
आज खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।