आज का राशिफल 14 जुलाई 2025: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
वर्तमान में शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं। सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं। बुध कर्क राशि में हैं, जबकि मंगल और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में ग्रहण योग बना रहे हैं और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज का राशिफल 14 जुलाई 2025: ग्रहों की चाल: वर्तमान में शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं। सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं। बुध कर्क राशि में हैं, जबकि मंगल और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में ग्रहण योग बना रहे हैं और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस खगोलीय स्थिति का विभिन्न राशियों पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।
मेष राशि (Aries):
आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा से कष्ट और किसी अप्रिय समाचार की संभावना है। मानसिक स्थिति कमजोर रह सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus):
कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। व्यापारिक क्षेत्र में अस्थिरता रह सकती है। स्वास्थ्य में सीने से संबंधित परेशानी संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि (Gemini):
दिन भय और तनाव से भरा हो सकता है। मानहानि का भय बना रहेगा। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
कर्क राशि (Cancer):
रिस्क लेने से बचें। वाहन संभालकर चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान सामान्य रहेगा।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि (Leo):
स्वास्थ्य और जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में बाधाएं आ सकती हैं। प्रेम-संतान सामान्य रहेगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
कन्या राशि (Virgo):
शत्रु शांत रहेंगे लेकिन मानसिक डिस्टर्बेंस रहेगा। पैरों में चोट की संभावना है। व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी।
उपाय: शनिदेव को नमस्कार करें।
तुला राशि (Libra):
बच्चों की सेहत और प्रेम संबंधों को लेकर दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी बड़े फैसले से बचें।
उपाय: शनिदेव को नीली वस्तु अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
घरेलू तनाव से सतर्क रहें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में बाधाएं संभव हैं।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius):
नई व्यावसायिक योजनाओं को टालें। नाक, कान, गले की दिक्कतें हो सकती हैं। अपनों की सेहत पर ध्यान दें।
उपाय: लाल वस्तु पास में रखें।
मकर राशि (Capricorn):
धन हानि के संकेत हैं। जोखिम भरे निवेशों से दूर रहें। मुंह से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius):
घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। सेहत सामान्य। प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि (Pisces):
पार्टनरशिप में तनाव संभव है। सिरदर्द और आंखों की तकलीफ हो सकती है।
उपाय: काली वस्तु का दान करें।