आज का राशिफल 3 नवंबर 2025: सिंह समेत इन राशियों के लिए दिन प्रतिकूल, जानें अपना भविष्यफल
आज का राशिफल 3 नवंबर 2025: सिंह समेत कई राशियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण। जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल और उपाय। ग्रहों की स्थिति के अनुसार जीवन में बदलाव।
आज का राशिफल 3 नवंबर 2025: ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु कर्क राशि में केतु सिंह राशि में सूर्य व शुक्र तुला राशि में बुध व मंगल वृश्चिक राशि में राहु कुंभ राशि में शनि-चंद्रमा का विष योग मीन राशि में गोचर कर रहे है -
राशिफल-
मेष राशि (Aries)
खर्चों में बढ़ोतरी से मन खिन्न रहेगा। सिर दर्द या आँखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अज्ञात भय सता सकता है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: लाल रंग की वस्तु साथ रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्राएं कष्टदायक हो सकती हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। मानसिक बेचैनी संभव है। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करना शुभ है।
मिथुन राशि (Gemini)
व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कानूनी मामलों से दूर रहें। सीने में तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। उपाय: काली माता की पूजा करें।
कर्क राशि (Cancer)
स्वास्थ्य कमजोर दिख रहा है। भाग्य का सहारा न लें, कर्म प्रधान रहें। धार्मिक कार्यों में अति न करें। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। चोट लग सकती है या विवाद में पड़ सकते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में सावधानी आवश्यक है। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि (Virgo)
पति-पत्नी संबंधों में खटास आ सकती है। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में रिस्क न लें। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि (Libra)
मानसिक अशांति बनी रहेगी। शत्रु सक्रिय रहें, पर अंततः जीत आपकी होगी। कार्यों में बाधाएं आएंगी पर काम होंगे। उपाय: नीली वस्तु साथ रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी टालें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
घरेलू जीवन में असहजता बनी रह सकती है। संपत्ति सम्बंधी कार्यों में दिक्कतें आएंगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
व्यापारिक अस्थिरता बनी रहेगी। नया काम शुरू न करें। नाक-कान-गले का कष्ट संभव है। उपाय: काली माता की उपासना करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
जुए-सट्टे में पैसा न फंसाएं। धन हानि के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें, मुख रोग संभव। उपाय: हरी वस्तु रखें।
मीन राशि (Pisces)
अवसाद या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। निर्णय लेने में दिक्कत होगी। उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

Janmat News 
