Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 9 जून मंगलवार का दिन पूर्व भाद्रपद के चंद्रदेव का असर हर राशि पर दिखेगा। मन शांत और आध्यात्मिक रहेगा लेकिन भीतर एक गहरा कर्माधारित काम चलता रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। आज 9 जून मंगलवार का दिन पूर्व भाद्रपद के चंद्रदेव का असर हर राशि पर दिखेगा। मन शांत और आध्यात्मिक रहेगा लेकिन भीतर एक गहरा कर्माधारित काम चलता रहेगा।

बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का कर्क राशि में मेल घर, प्रेम और साझेदारी के लिए एक दुर्लभ शुभ संयोग है। पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें। मेहनत करने वाले लोगों को उसका फल धीरे, लेकिन जरूर मिलेगा।

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 09 जून 2026, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज बाहर की भागदौड़ से ज्यादा घर में रहना फायदेमंद रहेगा। बारहवें घर में चंद्रदेव मीन राशि के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर बैठे हैं और यह नक्षत्र उन लोगों को ताकत देता है जो खुद से बात करना जानते हैं।

सुबह कुछ देर अकेले बैठें, मन को खाली करें और आप पाएंगे कि दिन का बाकी हिस्सा कहीं ज्यादा आसान लगेगा। मंगलदेव अपनी ही राशि पर हैं तो हौसला और ऊर्जा बनी रहेगी, बस इसे सही जगह लगाएं।

चौथे घर में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव एक साथ हैं और यह युति घर के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं। मां के साथ कोई पुरानी बात अगर मन में थी, तो आज उसे कह दें, समय मुनासिब है। जमीन-जायदाद के किसी मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आवेग में आकर अमल मत करें, थोड़ा ठहरें और फिर कदम उठाएं।

​वृषभ राशि 

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बोलने, समझाने और जुड़ने के मामले में बेमिसाल है। तीसरे घर में बृहस्पतिदेव और लग्नेश शुक्रदेव एक साथ हैं। यह युति बता रही है कि आज जो भी बात कहेंगे उसमें समझदारी और स्नेह दोनों एक साथ होंगे।

किसी को मनाना हो, कोई अहम बातचीत करनी हो या किसी से दिल की बात कहनी हो, तो आज का दिन उसके लिए बिल्कुल सही है। ग्यारहवें घर में चंद्रदेव और शनिदेव दोनों मीन राशि में हैं, जिससे लाभ के मामले में एक गहरी और कर्माधारित एनर्जी है।

जल्दी से नतीजे की उम्मीद मत रखें, लेकिन जो मेहनत कर रहे हैं वह बेकार नहीं जाएगी। पैसों के मामले में बुधदेव की गहरी विश्लेषण शक्ति का फायदा उठाएं। घर में केतु की वजह से थोड़ी बेचैनी हो सकती है, शांत रहें।

 ​मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज काम की जगह पर कुछ ऐसा होगा जो शायद लंबे समय बाद हुआ हो। दसवें घर में चंद्रदेव और शनिदेव दोनों मीन राशि में बैठे हैं। इस युति का मतलब यह है कि आज जो भी काम करेंगे उसमें एक अजीब सी गंभीरता और जिम्मेदारी का एहसास रहेगा।

कोई काम आधा मत छोड़ें, जो उठाएं उसे पूरा करें। नतीजा ऐसा मिलेगा, जो आपको खुद भी हैरान करेगा। लग्नेश बुधदेव लग्न पर हैं और उनकी सोच में आज एक गहरापन है जो आम दिनों में नहीं होता। किसी भी उलझी हुई बात की जड़ तक पहुंचने की ताकत आज आपके पास है।

दूसरे घर में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का मेल घर में सुकून और पैसों के मामले में राहत देगा। ग्यारहवें घर में मंगलदेव की ऊर्जा से नेटवर्किंग में आज कुछ जल्दी और अच्छा हाथ लग सकता है। बड़े फैसले रात को नहीं, सुबह की ताजगी में लें।

 ​कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। लग्न भाव में उच्च के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव एक साथ हैं। इस युति का मतलब है कि आज आपके व्यक्तित्व में एक ऐसा आकर्षण होगा जो लोगों को खींचेगा।

जिस भी काम में जाएंगे वहां लोग सुनेंगे और मानेंगे। भाग्य के नौवें घर में लग्नेश चंद्रदेव मीन राशि में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर हैं, जो आध्यात्मिक तरीके से किस्मत को सक्रिय करते हैं। आज का भाग्य उन्हें मिलेगा जो धर्म और कर्तव्य की राह नहीं छोड़ते।

योगकारक मंगलदेव दसवें घर में दिग्बली होकर अपनी राशि में हैं जिससे करियर में आज जो भी कदम उठाएंगे वो चालाकी और तेजी दोनों से भरा होगा। बारहवें घर में बुधदेव एकांत में गहरे काम करने वालों को असाधारण ताकत दे रहे हैं।

 ​सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ऊपर से भले शांत लगे लेकिन पर्दे के पीछे बहुत कुछ शुभ हो रहा है। बारहवें घर में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का मेल बता रहा है कि जो काम अभी होता हुआ नजर नहीं आ रहा वह आगे बड़े फल देगा।

विदेश से जुड़े काम, आध्यात्मिक गतिविधियां या एकांत में की गई साधना आज असर करेगी। लग्नेश सूर्यदेव दसवें घर में दिग्बली होकर मृगशिरा नक्षत्र में हैं जिससे करियर में एक खोजी और अग्रगामी जज्बा दिखेगा। जो काम अटका हुआ था उसके लिए आज खुद आगे बढ़कर पहल करें।

योगकारक मंगलदेव नौवें घर में हैं जो भाग्य को तेज और बेबाक तरीके से साथ देते हैं। आठवें घर में चंद्रदेव किसी छुपी हुई बात को सामने ला सकते हैं, घबराएं नहीं बृहस्पतिदेव की नजर है। ग्यारहवें घर में बुधदेव नेटवर्किंग से गहरे फायदे दिलाएंगे। 

​कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में कुछ खास लेकर आया है। सातवें घर में चंद्रदेव और दिग्बली शनिदेव दोनों मीन राशि में बैठे हैं। यह बताता है कि आज पार्टनर के साथ जो बातचीत होगी वो किसी मामूली बात की नहीं बल्कि कुछ गहरे और पुराने मसले की होगी।

ऐसी बातचीत से भागने की गलती मत करें, खुले दिल से सुनें और सामने वाले को भी बोलने दें। अक्सर यही बातें रिश्ते को नई जमीन देती हैं। लग्नेश बुधदेव दसवें घर में हैं और आज उनकी सोच की धार कुछ ज्यादा ही तेज है।

किसी भी जटिल काम को आज हाथ में लें, हल निकलेगा। ग्यारहवें घर में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का जमावड़ा पैसों के मामले में ऐसे रास्ते खोल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। मंगलदेव रिसर्च में तेजी देते हैं, लेकिन कोई बड़ा बदलाव आज जल्दी में मत करें।

 ​तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज काम की जगह पर एक यादगार दिन है। दसवें घर में बृहस्पतिदेव और लग्नेश शुक्रदेव एक साथ बैठे हैं और यह जोड़ बहुत कम देखने को मिलता है। आज जो भी काम करेंगे उसमें एक ऐसी खूबसूरती और वजन दोनों एक साथ होंगे कि सामने वाला प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा।

अगर कोई बड़ी मीटिंग है, किसी को इंप्रेस करना है या कोई प्रेजेंटेशन देनी है तो आज से बेहतर दिन नहीं मिलेगा। छठे घर में चंद्रदेव और योगकारक शनिदेव मीन राशि में हैं। जो लोग आपके खिलाफ थे या जिनसे मुकाबला था, वो आज अपने आप कमजोर पड़ने वाले हैं, आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं।

नौवें घर में बुधदेव की गहरी सोच भाग्य को जगा रही है। पढ़ाई या यात्रा से जुड़ी कोई अटकी हुई बात आगे बढ़ सकती है। सातवें घर में मंगलदेव रिश्तों में जोश भरते हैं पर बोलने से पहले एक बार सोच लें।

 ​वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उन लोगों का है, जो मौका आने पर हाथ बढ़ाना जानते हैं। नौवें घर में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव एक साथ बैठे हैं। यह युति बता रही है कि कि जो काम महीनों से अटका पड़ा है या जो मौका बार-बार हाथ से निकलता रहा है, आज उसके लिए खुद आगे बढ़ें।

किस्मत आज आपका इंतजार कर रही है, बस दरवाजा खटखटाने की जरूरत है। लग्नेश मंगलदेव छठे घर में हर्ष योग बना रहे हैं, तो जो लोग आपके रास्ते में बाधा बन रहे थे, वो आज खुद ही हट जाएंगे। पांचवें घर में चंद्रदेव रचनात्मकता में गहराई और रिसर्च का रंग लाए हैं। जो लोग लिखते हैं, बनाते हैं या कुछ नया सोचते हैं उनके लिए आज का दिन सुनहरा साबित होगा।

आठवें घर में बुधदेव की गहरी सोच किसी भी राज को खोल सकती है। प्रेम में अगर कुछ कहना है तो आज कह दें, वक्त सही है। करियर में कोई अचानक बदलाव आए तो घबराएं नहीं, बृहस्पतिदेव साथ हैं।

 ​धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उन तोहफों का है, जो बिना मांगे मिलते हैं। आठवें घर में लग्नेश बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव बैठे हैं। यह युति बता रही है कि कहीं न कहीं, किसी न किसी मोर्चे पर कुछ ऐसा हो रहा है, जो आपको पता नहीं और जब पता चलेगा तो चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

आज खुले दिमाग से रहें, अच्छी खबर कभी भी और किसी भी तरफ से आ सकती है। चौथे घर में चंद्रदेव और शनिदेव मीन राशि में हैं जिससे घर का माहौल थोड़ा भारी, लेकिन गहरा रहेगा। मां के साथ अगर कोई बात मन में अटकी हो तो आज उसे निकाल दें, वक्त इसी के लिए बना है।

सातवें घर में बुधदेव पार्टनर के साथ बातचीत में एक तेज और साफ रोशनी लेकर आए हैं। जो बात समझ नहीं आ रही थी वो आज अपने आप खुल जाएगी। पांचवें घर में मंगलदेव रचनात्मकता में आग लगाए हुए हैं। प्रेम जीवन में जो दिल में है वो कह दें। 

​मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में कुछ बेहद खास लेकर आया है। सातवें घर में उच्च के बृहस्पतिदेव बैठे हैं और जब गुरु इस घर में इतने ताकतवर हों तो पार्टनरशिप और सिंगल लोगों के लिए विवाह के दरवाजे खुद खुलने लगते हैं।

जो लोग किसी रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं या किसी के साथ कारोबार में हाथ मिलाना चाहते हैं, उन्हें यह वक्त हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। तीसरे घर में चंद्रदेव और लग्नेश शनिदेव दोनों मीन राशि में हैं।

आज जो भी बात करेंगे उसमें वजन होगा। आज हल्की बातें नहीं होंगी, बल्कि आज जो कहेंगे वो याद रखा जाएगा। छठे घर में बुधदेव के होने से आप प्रतिस्पर्धियों को दिमाग से मात देंगे।

 ​कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक और बौद्धिक कामों के लिए बेहद शानदार है। पांचवें घर में बैठे बुधदेव आज दिमाग में जो भी नया और अनोखा आइडिया दें, उसे कहीं लिख लें, वह बेकार नहीं जाएगा। दूसरे घर में चंद्रदेव और लग्नेश शनिदेव मीन राशि में हैं जिससे परिवार में एक गहरी और कर्म आधारित बात उठ सकती है।

उसे सुलझाएं, भागें नहीं। छठे घर में उच्च के बृहस्पतिदेव सेहत और प्रतिस्पर्धा में समझदारी देते हैं। तीसरे घर में मंगलदेव की बेबाक एनर्जी बातचीत में एक खास दमखम देगी। लग्न में राहु की वजह से आकर्षण और चुंबकीय प्रभाव बना रहेगा। पैसे खर्च करने से पहले एक बार सोच लें और सातवें घर में केतु की वजह से पार्टनर के साथ खुलापन बनाए रखें।

 ​मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहद खास लेकर आया है। चंद्रदेव लग्न भाव में मीन राशि के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर हैं और यह उनकी अपनी पसंदीदा जगह जैसी है। यानी आज मन शांत, सहज और गहरा होगा। पांचवें घर में उच्च के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का मेल प्रेम और रचनात्मकता के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

जो लोग किसी से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं या कोई रचनात्मक काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। चौथे घर में बुधदेव घर में संपत्ति के मामलों में स्पष्टता लाएंगे।

दूसरे घर में मंगलदेव धन के मामलों में तेज रवैया देते हैं, हालांकि बोलते वक्त थोड़ा संयम रखें। लग्न में शनिदेव हैं तो थकान भी होगी, आराम जरूर लें।