टॉर्च की रोशनी में इलाज, जिला अस्पताल की लापरवाही ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद बैकअप व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर / जनमत न्यूज। फतेहपुर जनपद के जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बिजली गुल होने के बाद मरीज का इलाज मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर में अचानक बिजली चली गई, लेकिन जनरेटर भी चालू नहीं हो सका। अंधेरे के बीच डॉक्टरों को मजबूरन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज करना पड़ा। यह दृश्य वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद बैकअप व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और दावों की पोल खोलकर रख दी है।
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जहां गंभीर मरीजों का इलाज होता है, वहां इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है।
फिलहाल मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.