ट्रॉली पलटने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, खेत में गेहूं लादते समय हुआ हादसा
किसान खेतों में गेहूं लादने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली में अत्यधिक वजन होने के कारण वह अचानक असंतुलित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही किसान उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। जनपद फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकुआपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग किसान की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान खेतों में गेहूं लादने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली में अत्यधिक वजन होने के कारण वह अचानक असंतुलित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही किसान उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Janmat News 
