ककोड़ पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश दीपक उर्फ संजय पर करीब 44 संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —
बुलंदशहर / जनमत न्यूज। बुलंदशहर ककोड़ थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार धनौरा के पास रजवाहे किनारे पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से करीब चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर अपराधी दीपक उर्फ संजय के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश दीपक उर्फ संजय पर करीब 44 संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
मुठभेड़ के बाद चलाए गए कांबिंग अभियान में पुलिस ने दूसरे आरोपी अजय चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिस पर करीब 9 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल से पुलिस ने एक कार, अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.