अयोध्या के दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के संस्थापक दीपक श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

उप्र के अयोध्या जनपद के केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के संस्थापक स्व. दीपक श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई. अकब बजाज स्थित पंजाब टेलरिंग हाउस के बाहर श्रद्धांजलि देने वालों का जनसैलाब उमड़ा।

अयोध्या के दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के संस्थापक दीपक श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के संस्थापक स्व. दीपक श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई. अकब बजाज स्थित पंजाब टेलरिंग हाउस के बाहर श्रद्धांजलि देने वालों का जनसैलाब उमड़ा।

पंजाब मास्टर' के नाम से मशहूर स्व. दीपक श्रीवास्तव के योगदान को याद कर वक्ता भावुक हुए, चौराहे के नामकरण और मूर्ति स्थापना की मांग उठी। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल और गगन जायसवाल के साथ सभी पदाधिकारियो ने चित्र पर माल्यार्पण और चुनरी चढ़कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित की।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बोले, 40 साल पहले दुर्गा पूजा की नींव रखने में दीपक जी दिन-रात जुटे रहते थे. राम मंदिर निर्माण में भी अहम योगदान रहा। बीजेपी रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और सपा पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अर्पित श्रद्धा सुमन किए. कहा, समाज के लिए अपूरणीय क्षति।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों के नेता एक मंच पर, महिला मोर्चा महानगर जिलाध्यक्ष अशोका द्विवेदी समेत सैकड़ों महिला और नगर कोतवाल मनोज शर्मा मौजूद रहे। स्वर्गीय दीपक श्रीवास्तव पत्रकार विशाल श्रीवास्तव और पत्रकार मयंक श्रीवास्तव के पिता है।