शिक्षा-रोजगार के सवाल पर अयोध्या पहुंची ‘जेन जी राइजिंग महाजुटान यात्रा’, नेहा वोरा के बिगड़े बोल
शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को लेकर आइसा की ‘जेन जी राइजिंग महाजुटान यात्रा’ उप्र के अयोध्या जनपद के सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब पहुंची।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को लेकर आइसा की ‘जेन जी राइजिंग महाजुटान यात्रा’ उप्र के अयोध्या जनपद के सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब पहुंची। इलाहाबाद से शुरू हुई यात्रा बनारस, आजमगढ़ और गोरखपुर होते हुए अयोध्या पहुंची, जहां बड़ी संख्या में छात्र-युवा जुटे।
आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल उठाते हुए NEP-2020 के जरिए शिक्षा के निजीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षक, लैब और लाइब्रेरी की व्यवस्था मजबूत करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की।
वहीं, प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल पर नेहा वोरा मीडिया पर नाराज हो गईं। उन्होंने पत्रकारों को लेकर कहा कि पत्रकार अनपढ़ होना शोभा नहीं देता’ जैसी टिप्पणी की, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।




