रायबरेली: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रायबरेली जनपद के थाना मिल एरिया पुलिस द्वारा काशीराम कॉलोनी सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रायबरेली जनपद के थाना मिल एरिया पुलिस द्वारा काशीराम कॉलोनी सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा।
साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी।
किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया तथा विषम परिस्थितियों में साहस और सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी गई। उपस्थित महिलाओं ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताते हुए अभियान की सराहना की।

Janmat News 
