फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

उप्र के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौफेरवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की घर के अंदर हत्यायुक्त शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौफेरवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की घर के अंदर हत्यायुक्त शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घर के अन्दर मां, बेटे और देवर की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या हुई है।

सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस सनसनीखेज  ट्रिपल मर्डर की घटना के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में सूचना प्राप्त हुई कि यहां पर एक घर में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। पीआरवी की सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई जहाँ एक महिला व उसके पुत्र की मौके पर मौत हो गई और महिला के देवर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया छानबीन से पता चला है कि जिस कमरे में घटना हुई है वह अंदर से बंद था। जो आपसी घरेलू विवाद का मामला प्रतीत होता है। इस मामले की फोरेंसिक टीम से विस्तृत जांच कराई जा रही है। पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। मामले में हर पहलू पर इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।