अलीगढ़: अवैध संबंधों की भनक लगने पर पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
उप्र के अलीगढ़ जनपद में अवैध संबंधों के चलते पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस नें वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़ /जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में अवैध संबंधों के चलते पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस नें वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 नवंबर 2025 की रात्रि की है।
हमारे संवाददाता अजय कुमार की रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ के थाना जवाँ क्षेत्र के गांव चंदोखा में एक व्यक्ति का घर के सामने रहने वाली महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। परिणामस्वरूप पति ने 11 नवंबर 2025 की रात्रि पत्नी की सुनसान जंगल के बीच खेतों पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में उसकी प्रेमिका भी सहभागी थी।
पुलिस ने घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य अभियुक्त रवि के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर महिला के पति और पड़ोसी प्रेमिका महिला द्वारा हत्या का जुर्म कबूल किया गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस नें इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर अवैध तमंचा और कारतूस बरामद करते हुए जांच पड़ताल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह नें महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि थाना जवा क्षेत्र के गांव चंदोखा से दिनांक 11 नवंबर 2025 की रात्रि करीब 9:30 बजे एक महिला अपने खेतों के पास घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जहां महिला के परिजनों द्वारा तत्काल उसको एक प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी।
इस संबंध में थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के सर से एक बुलेट बरामद हुई थी, जिसके चलते पुलिस नें मामले में हत्या की धारा दर्ज करते हुए विवेचना प्रचलित की थी।
विवेचना के क्रम में घटना का रविवार को थाना जवाँ पुलिस टीम ने सफल अनावरण करते हुए थाना जवाँ क्षेत्र के कस्तली गांव निवासी एक अभियुक्त रवि शंकर पुत्र रमेश चंद्र और थाना क्षेत्र के चंदोखा गांव निवासी महिला अभियुक्त रूबी पुत्री मुंशीलाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों के द्वारा बताया गया कि उनका विगत कुछ वर्षों से दोनों का प्रेम प्रसंग था। दोनों ही अपने प्रेम संबंधों को गुप्त रखना चाहते थे। वही महिला मुख्य अभियुक्ता के साथ खेतों में पशु चराने के लिए जाती थी। जहां दोनों को पूर्ण भरोसा हो गया था कि उन दोनों के प्रेम संबंधों की उसको जानकारी हो गई है।
इस पर दोनों ने लोक-लज्जा से बचने के लिए षडयंत्र पूर्वक 11 जनवरी की रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का जुर्म कबूल किए जाने के बाद पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रवि के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

Janmat News 
