बलरामपुर के महदेइया बाजार में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन और एकता का दिया संदेश
उप्र के जनपद बलरामपुर के महदेइया बाजार में पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर बुधवार शाम महदेईया बाजार स्थित रॉयल पैलेस के सामने सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद बलरामपुर के महदेइया बाजार में पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर बुधवार शाम महदेईया बाजार स्थित रॉयल पैलेस के सामने सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों व स्थानीय लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे, अमन और एकता का संदेश दिया। मगरिब की अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर व अन्य पकवानों से रोजा इफ्तार किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डालते हुए कहा कि रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का महीना है, जो इंसान को सब्र, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। इफ्तार के बाद मुल्क व कौम की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी की गई।
इस मौके पर गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि रमजान का पाक महीना भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव मजबूत होता है और सभी धर्मों के लोगों के बीच एकता का भाव बढ़ता है।
वहीं पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, सब्र और नेकियों का महीना है। इस महीने में इबादत के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी नेकी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।
कार्यक्रम के आयोजकों में सहायक अध्यापक कौशल कुमार, जुनैद खान, सपा नेता हृदयराम यादव, डॉ. सलमान खान, मो. यासीन, अयान खान व प्रधान प्रतिनिधि नौशाद अली शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि रमजान के मुबारक मौके पर क्षेत्र में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इफ्तार कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, साकिब महमूद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, डॉ. एहसान, महेंद्र अकेला, अब्दुल हसीब खान, सद्दाम हुसैन प्रधान प्रतिनिधि, मो. अलाउद्दीन, मो. रजा, राजन गुप्ता, आमिर निजाम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Janmat News 
