बाबा साहेब की जयन्ती पर झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा 

बाबा साहब की जयन्ती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ युवा डीजे की धुन पर नाच रहे थे।

बाबा साहेब की जयन्ती पर झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा 
REPORTED BY - ARUN BAJPAI, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

औरैया/जनमत। बाबा साहब की जयन्ती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ युवा डीजे की धुन पर नाच रहे थे। प्रमुख मार्गों से होते हुये शोभायात्रा अम्बेडकर पार्क में समाप्त हुयी।
भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। कस्बा के ब्लॉक चौराहा से बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में एक रथ पर भगवान बुद्ध की झांकी चल रही थी तो वहीं एक झांकी पर बाबा साहब रथ पर विराजमान थे। शोभायात्रा में करीब आधा दर्जन डीजे की गाड़ियां चल रहीं थीं जिसमें युवा गाने की धुन पर नाच रहे थे तो वहीं महिलायें भी डीजे की धुन पर जमकर नृत्य कर रहीं थीं। शोभायात्रा का कस्बा में कई जगह पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा ब्लॉक चौराहा से चलकर हरीगंज बाजार, सराय बाजार, नहर बाजार होते हुये अम्बेडकर पार्क में समाप्त हुयी।

जहाँ लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माला पहनाकर जयन्ती बनाई। इस मौके पर शिशुपाल सिंह उर्फ नीलू, डॉ0 कमलेश, सुरेश शाक्य, सुनील राव बौद्ध, अनूप दोहरे सहित अन्य लोग व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रहा।