बिहार में महागठबंधन की हार पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- यूपी में...

बिहार में चुनाव के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 195 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन महज 42 सीट पर सिमट गया है।

बिहार में महागठबंधन की हार पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- यूपी में...
Published By- Diwaker Mishra

लखनऊ/जनमत न्यूज़। बिहार में चुनाव के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 195 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन महज 42 सीट पर सिमट गया है। रुझानों के आधार पर बिहार में एनडीए की सरकार में बनती दिख रही है। इस रुझान को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा, "बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब पीडीए प्रहरीचौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।"

बिहार चुनाव में किसे कितनी सीटें?

अब तक के रुझानों में बीजेपी 88 सीटों पर आगे है, जबकि जदयू 79 सीटों पर आगे है। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। राजद 32 और कांग्रेस मात्र 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, लेफ्ट 2 सीटों पर आगे है। VIP किसी सीट पर आगे नहीं है। शुरुआती रुझानों की मानें तो महागठबंधन को सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस की सीटों पर मिली है।