सहारनपुर: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रैक्टर की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; 6 घायल

उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर देर रात बस और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार छह यात्रियों को सामान्य चोटें आईं।

सहारनपुर: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रैक्टर की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; 6 घायल
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा/मोहन कश्यप की रिपोर्ट 

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर देर रात बस और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार छह यात्रियों को सामान्य चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही नागल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत सामान्य है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे डायल-112 के माध्यम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बस और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर के बीच दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना नागल पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लकड़ी से लदा ट्रैक्टर आगे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में करीब 39 लोग सवार थे। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में छह लोगों को सामान्य चोटें आईं।

पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। साथ ही, एक्सप्रेसवे पर यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।