अलीगढ़: ईंट भट्टा स्वामी की कार पर लोगों ने किया हमला, हमलावारों की तलाश में जुटी पुलिस
उप्र के अलीगढ़ जनपद में ईंट भट्टा स्वामी की कार पर लोगों द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। कार पर हमला व तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में ईंट भट्टा स्वामी की कार पर लोगों द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। कार पर हमला व तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना हरदुआगंज थाना इलाके के बरौठ नहर पुल के पास हुई है। कार सवार ईंट भट्टा स्वामी ने 43 हजार की नगदी व सोने की चैन लूट का आरोप लगाया है। पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावारों की तलाश में जुटी है।

Janmat News 
