अमेठी: मां के जेवरात चुराने के आरोप में बेटा गिरफ्तार, दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल बरामद

उप्र के अमेठी जनपद के थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने चोरी के दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अमेठी: मां के जेवरात चुराने के आरोप में बेटा गिरफ्तार, दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल बरामद

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद के थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने चोरी के दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार,पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरविन्द रैदास निवासी थाना क्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बरामद दोनों मंगलसूत्र और पायल उसकी मां के हैं।जब उसकी मां अपने मामा के यहां गई थी, उसी दौरान उसने बक्से का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।