फतेहपुर में दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर में दुष्कर्म के आरोपी ओवैश रजा और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

फतेहपुर में दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Published By- A.K. Mishra

Reported By- Bheem Shankar 

फतेहपुर/जनमत न्यूज़ :- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी और पुलिस के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ओवैश रजा के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर एक हिंदू युवती से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। आरोप है कि पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मदारीपुर रोड के पास हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर रोड के पास पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

नोट: पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है। आरोपी पर लगे आरोप अदालत में सिद्ध होने तक उसे कानून की दृष्टि में आरोपी माना जाता है।