फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता व ग्रामीण महिला में मारपीट, वीडियो वायरल

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता व ग्रामीण महिला में मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के कस्बे का है।

फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता व ग्रामीण महिला में मारपीट, वीडियो वायरल
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता व ग्रामीण महिला में मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के कस्बे का है।

मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीण महिला सिविल न्यायालय दूसरे अधिवक्ता के पास गया था। इस बीच महिला व अधिवक्ता रामबरन में विवाद हो गया।

विवाद के चलते ग्रामीण महिला ने अधिवक्ता की सारे बाजार चप्पलों से पिटाई की। अधिवक्ता की चप्पलों से पिटाई करते हुए महिला का वीडियो वायरल हुआ है। अधिवक्ता ने ग्रामीण महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।