कौशांबी: बाथरूम के दरवाजे में उतरा करंट, संपर्क में आने से हेड कांस्टेबल की मौत

उप्र के कौशांबी जनपद में करंट की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत होने की खबर सामने आ रही है। सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा की बाथरूम में करेंट उतने से मौत हुई है।

कौशांबी: बाथरूम के दरवाजे में उतरा करंट, संपर्क में आने से हेड कांस्टेबल की मौत
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में करंट की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत होने की खबर सामने आ रही है। सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा की बाथरूम में करेंट उतने से मौत हुई है।

बाथरूम के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। परिजनों के लगातार फोन कॉल का जवाब न मिलने पर थाने को सूचना दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर रेस्क्यू किया। इस दौरान हेड कांस्टेबल अचेत अवस्था में बाथरूम में गिरे मिले। पुलिसकर्मी उन्हें सीएचसी सिराथू ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2011 बैच के सिपाही गाजीपुर निवासी निरंजन कुशवाहा सैनी थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिराथू सतेंद्र तिवारी भी मौके पर पहुँचे। यह हादसा सैनी थाना के आवासीय परिसर मे हुआ।