अलीगढ़ में हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल की दुकान में की लूट, लाइव सीसीटीवी फुटेज आया सामने
अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में शनिवार की रात दो हथियार बंद बदमाशों द्वारा एक मोबाइल शॉप में घुसकर दुकान मालिक की कनपटी पर पिस्टल तानते हुए 2 लाख 24 हजार रुपए लूट किए जाने की सनसनीखेज वारदात कों अंजाम दिया गया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में शनिवार की रात दो हथियार बंद बदमाशों द्वारा एक मोबाइल शॉप में घुसकर दुकान मालिक की कनपटी पर पिस्टल तानते हुए 2 लाख 24 हजार रुपए लूट किए जाने की सनसनीखेज वारदात कों अंजाम दिया गया है।
इस दौरान लूट की घटना का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, वहीं लूट की घटना के बाद दोनों बदमाश पिस्टल को हवा में लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी ली।
पुलिस के उच्च अधिकारियों ने लूट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमों द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान करने की कोशिश करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट की घटना का पूरा घटनाक्रम थाना गांधी पार्क क्षेत्र का है। यहां इंद्रपुरी बगीची निवासी पीड़ित दुकानदार प्रशांत वार्ष्णेय नें घटना को लेकर बताया कि लूट की घटना के दौरान दोनों पिता पुत्र शनिवार की रात के करीब 10 बजाकर 56 मिनट पर दुकान बंद करने के चलते दुकान से कूड़ा फेंकने के लिए बाहर गया था।
तभी दो नकाबपोश बदमाश हाथों में पिस्तौल लेकर दुकान के अंदर घुस गए। इसके बाद पिस्तौल लेकर दुकान के अंदर घुसे दोनों नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर दुकान के अंदर गल्ले में रखें 2 लाख 24 हजार नगद रुपए लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
इस दौरान दोनों बदमाशों द्वारा की गई लूट की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वही उसके द्वारा दुकान में घुसकर दो बदमाशों द्वारा की गई लूट की सूचना पुलिस को दी।
लूट की घटना को लेकर सीओ नगर द्वितीय कमलेश कुमार का कहना है कि थाना गाँधीपार्क इलाके में दिनांक 7 मार्च 2026 की मध्य रात्रि को 12 बजकर 15 मिनट पर थाना गांधीपार्क क्षेत्र के एक मोबाइल शॉप से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि 10 बजकर 56 मिनट पर 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान में लूट की घटना कारित की गई है।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमें दो बिन्दु प्रकाश में आये। पहला यह कि घटना की सूचना 1.30 घंटे विलम्ब से दी गई। दूसरा कि उक्त दुकान के दो पार्टनर है, जिसमे से एक पार्टनर कुछ दिन पूर्व हुए मर्डर केस में वांछित अभियुक्त का सगा रिश्तेदार है।
ऐसे में पुलिस द्वारा दोनो पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा घटना का अतिशीघ्र अनावरण किया जायेगा।

Janmat News 
