हरदोई: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार; दोनो पर था 25-25 हजार का इनाम
उप्र के हरदोई जनपद के थाना बेनीगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपए के दो इनामिया बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के थाना बेनीगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपए के दो इनामिया बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल एक तमंचा 2 अदद जिंदा कारतूस,1 खोखा बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली है जिसे इलाज के लिए ले जाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ हरियांवा अजीत चौहान ने बताया कि 3 जुलाई 25 को भानुप्रताप निवासी ग्राम डूडेला थाना कोतवाली देहात द्वारा बेनीगंज पर तहरीर दी गई कि बेनीगंज में इंडस टॉवर में आर एस कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है।
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा थाना जरौआ टॉवर से बैटरी चोरी कर ली गई है। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था और घटना के सफल आवरण हेतु एसपी के द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे और गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित की गिरफ्तारी हेतु थाना बेनीगंज पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि चोरी की घटना में संलिप्त दो लोग मोटरसाइकिल से इकरी मोड़ होते हुए संडीला मार्ग की तरफ जाने वाले हैं।
पुलिस टीम द्वारा इकरी मोड़ पर पहुंचकर व्यक्तियों की घेराबंदी की गई। दोनो व्यक्तियों द्वारा अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई।
जिसमें एक व्यक्ति मुकेश पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना कमलापुर जनपद सीतापुर दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा एक अन्य सूरज पुत्र समरेंद्र प्रताप निवासी ग्राम जयपालपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।
घायल मुकेश को उपचार हेतु सीएचसी कोथावा भेजा गया जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल अभियुक्त मुकेश उपरोक्त को जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया है।

Janmat News 
