औरैया: पुलिस व SOG की टीम से बदमाशों की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तीन बदमाश गिरफ्तार

उप्र के औरैया जनपद में चैकिंग के दौरान बिधूना कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम से बदमाशों की मुठभेड़ होने की खबर है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

औरैया: पुलिस व SOG की टीम से बदमाशों की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तीन बदमाश गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में चैकिंग के दौरान बिधूना कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम से बदमाशों की मुठभेड़ होने की खबर है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से तीन संदिग्ध व्यक्ति आते देख पुलिस ने रोकने इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का किया प्रयास, तभी मोटरसाइकिल फिसल गई।

जैसे ही बदमाशों की बाइक फिसली, उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली, जो दो बदमाशों के पैर में लगी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए CHC बिधूना में भर्ती कराया। बदमाशो ने पुलिस टीम को ऐसा बनाया निशाना कि उनके द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी।

गिरफ्तार किये गए बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व जेब कतरी की घटना को अंजाम दिया था। तीनों बदमाश कन्नौज जनपद के तिर्वा के रहने वाले बताए गए हैं। यह मुठभेड़ औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गपचरिया पुलिया के पास हुई।