औरैया: कमलपुर नहर में दो दिन पूर्व डूबे युवक का मिला शव, इलाके में शोक का माहौल
उप्र के औरैया जनपद के कमलपुर नहर में डूबे युवक का शव दो दिन बाद अलीपुर पुलिया के पास बरामद किया गया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के कमलपुर नहर में डूबे युवक का शव दो दिन बाद अलीपुर पुलिया के पास बरामद किया गया है। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व SDRF टीम ने कई किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया था।
कड़ी मशक्कत के बाद नहर से युवक का शव बाहर निकाला गया। सीओ पुनीत मिश्र ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए शव को बाहर निकलवाने के बाद स्वयं हाथ लगाकर शव वाहन तक पहुंचाने में सहयोग किया।
LIU बीट प्रभारी बिधूना दीप सिंह व परिजन भी दो दिनों से नाव में सवार होकर तलाश में जुटे रहे। मौके पर एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
नहर किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। शव मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। युवक का शव घटना स्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर मिला। प्रशासन ने सहायता दिलाने की बात कही है।

Janmat News 
