रामनगरी में बड़ी धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी
रामनगरी अयोध्या में जानकी नवमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में बधाई गान की गूंज सुनाई दी।
अयोध्या/जनमत। रामनगरी अयोध्या में जानकी नवमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में बधाई गान की गूंज सुनाई दी। सभी मठ मंदिरों में माता जानकी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाकर और अनुष्ठान के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें मंदिरों में संत महंतो और भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कनक भवन मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर, रंग महल और मां जानकी की उपासना के अन्य प्रमुख मंदिर में से गोकुल भवन मंदिर, सीताराम निवास मंदिर, राम जानकी बड़ा स्थान, सीताराम आश्रम और तपस्वी जी की छावनी मंदिर में हर जगह धूमधाम से मां जानकी का जन्मोसव मनाया गया।
तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए गए। वहीं मंदिरों के महंतों ने जानकी नवमी की शुभकामनाएं दी। और मंदिरों में हुए अनुष्ठानों की जानकारी भी दी।

Janmat News 
