फतेहपुर में दबंगों की पिटाई से युवक की मौत, 7 पर केस दर्ज; तीन आरोपी गिरफ्तार
उप्र के फतेहपुर जनपद में होली के दौरान हुए बवाल ने एक युवक की जान ले ली। असोथर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में दबंगों द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में होली के दौरान हुए बवाल ने एक युवक की जान ले ली। असोथर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव में दबंगों द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि होली के दौरान कुछ दबंगों ने कुलदीप कुमार नाम के युवक को बुरी तरह पीट दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया था, लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही कुलदीप कुमार ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Janmat News 
