औरैया: विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बोले मंत्री धर्मवीर प्रजापति- ऐसे आयोजनों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास
उप्र के जनपद औरैया पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद औरैया पहुंचे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। मंत्री धर्मवीर प्रजापति बी. बी. एस. स्मृति विद्यापीठ आशानगर, जालौन रोड में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अभिभावकों को गर्व और खुशी महसूस होती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा होमगार्ड्स भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। भर्ती में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बांग्लादेश में हुई हिंसा पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है।

Janmat News 
