औरैया: अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत गौवध मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
उप्र के औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज। उप्र के औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।
कोतवाली औरैया पुलिस टीम की जालौन रोड स्थित बीबीएस स्मृति स्कूल के पास बदमाश से मुठभेड़ हुई। इस पुलिस मुठभेड़ में गौवध के मामले में वांछित ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त आमिर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस चेकिंग के दौरान रोकने पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल औरैया भेजा गया।
देवकली चौकी क्षेत्र में मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग की जा रही थी। एक वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त आमिर के पास से तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

Janmat News 
