बलरामपुर: 6 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म व हत्या की घिनौनी घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर जनपद से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक बालक के साथ कुकर्म करने के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई।
बलरामपुर से गुलाम नबी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक बालक के साथ कुकर्म करने के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई। घायल बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना थाना गैंडास बुजुर्ग की है।
बलरामपुर से हमारे संवाददाता गुलाम नबी की रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर के थाना गैंडास बुजुर्ग की में एक 6 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं कुकर्म के बाद बालक को एक बड़े पत्थर से सर कूंचकर जान से मारने की कोशिश भी की गई।
घायल बालक को उपचार के लिए गोंडा के SCPM हॉस्पिटल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना गैंडास बुजुर्ग की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मौके पर मौजूद थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हैं। यह घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने बताया घटना को अंजाम देने वाला 17 वर्षीय बाल अपचारी। पीड़ित के माता पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


