सहारनपुर में बेटे को बचाने पहुंची महिला की पीट पीटकर हत्या, आठ पर मुकदमा दर्ज
उप्र के सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के नयागांव में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बेटे को बचाने पहुंची 48 वर्षीय अनिता की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के नयागांव में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बेटे को बचाने पहुंची 48 वर्षीय अनिता की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में उनके जेठ रमेश और तहेरे भाई अमरीश भी घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के जेठ रमेश की तहरीर पर राजवीर, उसकी पत्नी मुन्नी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कुछ आरोपियों के पासपोर्ट जब्त कर विदेश जाने से रोकने की मांग की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।




