अयोध्या: नवागत डीएम ने रामलला के दर्शन के बाद किया पदभार ग्रहण, कहा- रामनगरी में कार्य करना गौरव की बात

उप्र के अयोध्या जनपद के नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी ने रामलला के दर्शन के बाद पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अयोध्या: नवागत डीएम ने रामलला के दर्शन के बाद किया पदभार ग्रहण, कहा- रामनगरी में कार्य करना गौरव की बात
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी ने रामलला के दर्शन के बाद पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अधिकारियों ने उनका स्वागत कर उन्हें औपचारिक रूप से चार्ज हैंडओवर किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि रामनगरी में कार्य करने का अवसर उनके लिए गौरव की बात है।

उन्होंने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय ख्याति की नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर दिया। देश-विदेश से आने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की भी बात कही।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर बल दिया। सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर टीम भावना से काम करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं की सुनवाई और त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताया।