चंदौली: शिक्षक दिवस पर सपा ने शिक्षकों का किया सम्मान, बंद स्कूलों को फिर से खोलने का वादा

उप्र के चंदौली जनपद में शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। 26 हजार बंद स्कूलों को फिर खोलने की मांग को लेकर सपा ने यह प्रदर्शन किया।

चंदौली: शिक्षक दिवस पर सपा ने शिक्षकों का किया सम्मान, बंद स्कूलों को फिर से खोलने का वादा
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। 26 हजार बंद स्कूलों को फिर खोलने की मांग को लेकर सपा ने यह प्रदर्शन किया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लूने शिक्षकों का सम्मान किया।

पूर्व सपा विधायक ने कहा शिक्षक का सम्मान समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी है। मनोज सिंह डब्लूने BJP सरकार पर स्कूल बंद करने का आरोप लगते हुए कहा बसपा ने शिलान्यास किया, सपा ने उद्घाटन किया और भाजपा ने बंद कराया।

उन्होंने कहा सपा सरकार बनने पर ये 26 हजार स्कूल फिर से खोले जाएंगे। इस दौरान सुनो पाठशाला की पुकार, सरकारी शिक्षा को बचाएगी समाजवादी सरकारका संदेश दिया गया।

कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव के नेतृत्व में सैयदराजा विधानसभा के मनराजपुर गांव में आयोजित हुआ।