उप्र कौशल विकास मिशन द्वारा अयोध्या में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1200 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
उत्तर प्रदेश कौशल मिशन द्वारा आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस के अंतर्गत एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन अयोध्या जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित सिपेट कार्यालय पर किया गया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश कौशल मिशन द्वारा आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस के अंतर्गत एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन अयोध्या जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित सिपेट कार्यालय पर किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर आए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने वृहद रोजगार मेले का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन सिपेट प्रभारी प्रदीप साहू ने किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर आए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित का जिला सामान्य नोडल अधिकारी अरुण कुमार व सिपेट प्रभारी प्रदीप साहू ने बुके भेंट कर व अंग वस्त्र उढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता व जिला समन्वय नोडल अधिकारी व राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल मिशन योजना द्वारा युवाओं को रोजगार देने का सुनहरा अवसर युवाओं को दिया गया।
जिसमें 15 से अधिक कंपनियों ने इस वृहद रोजगार मेले में भाग लिया और 1200 से अधिक रिक्तियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया गया। इस वृहद रोजगार मेले मे अहमदाबाद की खेरिया ऑटो कॉम लिमेटेड के सीईओ मनोज सिंह ने भी भाग लिया और लगभग 20 बच्चो को रोजगार देने का कार्य किया।
इसके अलावा स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट, लावा व अन्य कंपनियां भी शामिल हुई। इस वृहद रोजगार मेले मे सभी युवाओं का रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क रहा। इस मेले मे हाई स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर रोजगार मेले का लाभ लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह इस रोजगार मेले मे सरकार के विकास कार्यों को बताया और कहा सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए इस तरह के मेले का अयोजन लगातार कर रही है,और करती रहेगी।
अंत मे कई छात्र छात्राओ को जिला पंचायत प्रतिनिधि अलोक सिंह व नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने सिपेट का सर्टिफिकेट वितरित कर उज्जवल भविष्य कि कामना के साथ आशीर्वाद दिया। रोजगार मेले के आयोजनकर्ता प्रदीप साहू ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


