बहराइच: मंदिर मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान; सरकार ले रही एक्शन, कोई बक्शा नही जाएगा
कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बहराइच पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 चुनाव के पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक करके जमकर हुँकार भरी।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बहराइच पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 चुनाव के पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक करके जमकर हुँकार भरी।
राम मंदिर मुद्दे के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में हुई सनी को लेकर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि ट्रस्ट पूरी मजबूती से रणनीति बना रहा है और सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट भी सौंप का ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
दिल्ली में बाबा रामदेव के द्वारा दिए गए एक बयान पर बोलते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि 12 साल की नरेंद्र मोदी की सरकार में लोगों का केवल विकास हुआ है इन 12 सालों में सबका साथ सबका विश्वास का मूल मंत्र लेकर सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष का काम केवल संवैधानिक संस्थाओं को वीक करना है विपक्ष कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगता है कभी एवं पर आरोप लगता है कभी संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगता है जबकि विपक्ष के पास कोई ऐसा गंभीर मुद्दा नहीं है जनहित का मुद्दा नहीं है यही वजह है कि विपक्ष केवल भ्रम की राजनीति कर रहा है।


