युवक कमल सिंह की हत्या का अयोध्या पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा
जनपद अयोध्या के थाना तारून क्षेत्र में हुई एक युवक कमल सिंह की हत्या का एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।

अयोध्या/जनमत न्यूज। जनपद अयोध्या के थाना तारून क्षेत्र में हुई एक युवक कमल सिंह की हत्या का एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। तारून पुलिस व एसओजी की टीम ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि शराब पीने के दौरान दोनों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद कमल सिंह की ईट से कूचकर हत्या कर दी थी। आरोपी लाखन सिंह थाना पूराकलंदर क्षेत्र का तो वहीं विकास सिंह थाना महाराजगंज क्षेत्र का है निवासी।
जबकि विकास सिंह हिस्ट्रीशीटर भी है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। थाना तारून के गौराघाट के पास 19 मई की रात देसी शराब की ठेके पर मृतक कमल सिंह के साथ विवाद हुआ था। 20 मई की सुबह सड़क पर शव मिला था। तारून पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।