अयोध्या में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत कई घायल; एफआईआर दर्ज

उप्र के अयोध्या जनपद के पुरानी सब्जी मंडी स्थित हाशमी नगर में रास्ते पर ईंट रखने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

अयोध्या में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत कई घायल; एफआईआर दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के पुरानी सब्जी मंडी स्थित हाशमी नगर में रास्ते पर ईंट रखने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिसमें एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

वही पीड़िता रेहाना ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष कई महीनों से उनके घर और स्क्रैप की दुकान के सामने रास्ते में ईंटें रखे हुए था, जिससे आने-जाने में भारी दिक्कत होती थी। कई बार विरोध करने के बावजूद आरोपी पक्ष विवाद और झगड़े पर उतारू हो जाता था।

बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह स्क्रैप की दुकान से ठेला निकालते समय एक ईंट गिर गई, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंग बबलू, सद्दाम और उनके साथियों ने पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में रेहाना, उसके तीनों भाई घायल हो गए। वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि माता-पिता की मौत के बाद आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगातार विवाद और दबाव बना रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।