बहराइच: महिला पत्रकारों से अभद्रता के विरोध में पत्रकार संगठन एकजुट, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में उप्र के बहराइच जिले में विभिन्न पत्रकार संगठन एकजुट हुए।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में उप्र के बहराइच जिले में विभिन्न पत्रकार संगठन एकजुट हुए। इस दौरान महिला पत्रकारों साथ पुलिस बर्बरता,उत्पीड़न और अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार पत्रकार संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग उठाई। पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
थानों में सीसीटीवी व्यवस्था को प्रभावी बनाकर लगातार संचालित कराने की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
अध्यक्ष बार एसोसिएशन बहराइच राजेश शुक्ला ने पत्रकारों पर हुई बर्बरता की निंदा की। बार एसोसिएशन बहराइच ने पत्रकारों की मांग का समर्थन किया।




