चंदौली: सपा ने मनाई कांशीराम जयंती, भारत रत्न देने की मांग; भाजपा पर साधा निशाना
उप्र के चंदौली के जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग उठाई।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली के जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग उठाई।
मायावती गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा यह कांड भाजपा नेताओं के इशारे पर हुआ। वीरेंद्र सिंह ने एसआई परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द को लेकर भी सरकार पर तंज कसा।
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर भी वीरेंद्र सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने नाली से गैस निकलने वाले वक्तव्य पर प्रधानमंत्री पर तंज कसा।
अयोध्या राम मंदिर मामले में सपा संसद बोले गोली भाजपा नेताओं ने चलवाई थी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जाने की भी बात कही। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Janmat News 
