बलरामपुर: पूर्व IAS डॉ. राकेश वर्मा व एक्ट्रेस ज़ारा खान कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

कॉग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) सुहेल अख्तर अंसारी व उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान के माध्यम से पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा व साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।

बलरामपुर: पूर्व IAS डॉ. राकेश वर्मा व एक्ट्रेस ज़ारा खान कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। कॉग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) सुहेल अख्तर अंसारी व उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान के माध्यम से पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा व साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में पूर्व IAS अधिकारी डॉ राकेश वर्मा व साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही अजय राय ने कांग्रेस में शामिल होने पर दोनों नए सदस्यों को मुबारकबाद दी।

वहीं कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा राहुल गांधी से लोग प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं कांग्रेस का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है।

हसीब खान ने कहा कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के हर कदम साथ है और जो लोग न्याय पाने के लिए भटकते है जिनका मुकदमा नहीं लिखा जाता है कांग्रेस उनके साथ है।

और 2029 में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे इस बात से प्रभावित होकर लोग भरोसे के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर इस कारवां को बढ़ा रहे है

कांग्रेस नेता हसीब खान ने ये भी कहा अभी जो लोगों के जुड़ने की शुरुआत है आने वाले समय में चौहान समाज, निषाद समाज, राजभर समाज व अन्य कई दलों को कांग्रेस पार्टी के साथ लाने जा रहा हूं।