रायबरेली: राहुल गांधी ने करोड़ों की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, जनता को मिलेगी बड़ी सौगात

नेता प्रतिपक्ष लोकसभा एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान बुधवार को सांसद आवास भुएमऊ पहुंचे।

रायबरेली: राहुल गांधी ने करोड़ों की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, जनता को मिलेगी बड़ी सौगात
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान बुधवार को सांसद आवास भुएमऊ पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन विकास कार्यों में कई बारात घर, विद्युत ट्रांसफार्मर ट्रॉली, एंबुलेंस सेवा तथा कई छोटी-बड़ी इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण सहित अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर अमेठी सांसद के.एल. शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।