बलरामपुर: उतरौला विधान सभा के पूर्व सपा प्रत्याशी बोले- उम्मीदवारी की अभी नहीं हुई है घोषणा
उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के सपा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कहा की अखबारों में करीब 100 प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की खबर आ रही है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के सपा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कहा की अखबारों में करीब 100 प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की खबर आ रही है। जिसमें उतरौला विधानसभा से हमारा भी नाम आ रहा है मगर मैं यह कहना चाहता हूं कि यह कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है।
समाजवादी पार्टी की कई सर्वे टीम अपना काम कर रही है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिसे भी उतरौला विधानसभा से टिकट देंगे, मैं उसके साथ मिलकर चुनाव जीताने का काम करूंगा। टिकट चाहे मुझे मिले या किसी और को और मैं हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहा हूं और रहूंगा।

Janmat News 
